ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
उत्तरप्रदेश

श्रावस्ती स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, डिप्टी सीएमओ ने लगवाई नोटिस

जनपद श्रावस्ती के कस्बा इकौना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल की जांच की। इस दौरान बगैर पंजीकरण संचालित होने पर अस्पताल को सील कर दिया । इस कार्रवाई से हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया।डिप्टी सीएमओ ने इकौना नगर के पुरानी जगत जीत इंटर कॉलेज के सामने बिना पंजीकरण चल रहे डॉक्टर शब्बीर मेमोरियल हॉस्पिटल पर छापा मारकर कार्यवाही की है। डिप्टी सीएमओ ने कई वर्षों से संचालित अस्पताल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बावजूद भी गैर पंजीकृत चिकित्सक बार बार विभाग की आंखों में धूल झोककर इन अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं।इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि अस्पताल के संचालक चिकित्सक ने आंखों में धूल झोकने के लिए अस्पताल के बाहर बोर्ड तक नहीं लगाया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी इकौना रोहित कुमार यादव तथा कस्बा इंचार्ज धर्मराज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button