ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक से किया इनकार, कहा – ‘यात्रा में ऐसा होता रहता है’

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की घटना को राहुल गांधी ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा – ‘कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।’ इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी, वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।

वहीं वरुण गांधी के यात्रा में चलने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता। वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है, और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर के टांडा में अचानक एक शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़कर घुसा और राहुल गांधी को गले लगा लिया। वैसे सुरक्षा बलों ने फौरन आगे बढ़कर उसे हटा दिया। जिस समय ये शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा, उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे। उन्होंने और सुरक्षकर्मियों ने मिलकर उस शख्स को वहां से हटाया।

बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है। हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

Related Articles

Back to top button