ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म मामले में जयस नेता कमलेश्वर डोडियार राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार

डूंगरपुर: शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की विशेष टीम ने जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) के संस्थापक सदस्य आरोपित कमलेश्वर डोडियार को राजस्थान के डूंगरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी करीब दो माह से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार नवंबर 2022 में एक युवती ने एसपी को लिखित शिकायत की थी कि आरोपित कमलेश्वर डोडियार करीब चार साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता आ रहा है। अब वह दूसरी युवती से शादी करने वाला है। उसके स्वजन ने कमलेश्वर से उसकी सगाई करने भी तय कर दिया था। उसने उसके साथ फोटो भी लिए थे व इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए थे, जिससे उसकी बदनामी भी हुई। कमलेश्वर ने उससे शादी करने से मना कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत पर पुलिस ने युवती के न्यायालय में धारा 164 में बयान भी कराए थे। महिला थाना पर 21 नवंबर 2022 को आरोपित कमलेश्वर के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (2) एन, 469, 506, 294, 500 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह इधर-उधर छिप कर पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। एसपी अभिषेक तिवारी व सैलाना एसडीओपी ईडला मौर्य के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने आखिरकार कमलेश्वर को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।

जंगलों में छिपता रहा, अनेक प्रकरण हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपित कमलेश्वर शातिर होकर प्रकरण दर्ज होने वाले दिन से फरार हो गया था। वह लगातार अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश व राजस्थान के जंगलों में छिपता फिर रहा था। कई बार टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह घने जंगल व पहाड़ी इलाका होने से पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता रहा था।रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह डूंगरपुर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी की व उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य मेें बाधा, बलवा, धारा 144 का उल्लंघन, दुष्कर्म आदि के 12 मामले दर्ज हैं। कमलेश्वर को गिरफ्तार करने में शिवगढ़ थाना प्रभारी अमित शर्मा, सायबर सेल प्रभारी (एसआइ) जितेंद्र चौहान, प्रधान आरक्षक शैलेंद्रसिंह सोलंकी, मनीष, हिमांशु अादि की सराहनीय भूमिका रही। टीम को एसपी ने अलग से भी पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button