ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
विदेश

 किंगफिशर एयरलाइंस में शामिल था नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त एटीआर-72 विमान

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ येति एयरलाइंस का विमान एटीआर-72 कभी भारत के विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की फ्लीट का हिस्सा हुआ करता था। किंगफिशर एयरलाइंस ने 15 साल पहले 2007 में मशहूर फ्रेंच-इटैलियन रीजनल एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी एटीआर से यह ब्रैंड न्यू विमान खरीदा था। एटीआर की 754 सीरियल नंबर वाले इस विमान को भारत में वीटी-केएजे कॉलसाइन दी गई थी। 30 मार्च 2013 तक इस विमान ने किंगफिशर एयरलाइंस के साथ उड़ान भरी थी। विजय माल्या की वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्तता उजागर होने के बाद किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई। अप्रैल 2013 में इस विमान को थाईलैंड की नोक एयर ने खरीदा था। नोक एयर के साथ इस विमान ने 2013 से अप्रैल 2019 तक उड़ान भरी। येति एयरलाइंस ने थाईलैंड के नोक एयर से 12 साल पुराने इस एटीआर प्लेन को 20 अप्रैल 2019 को खरीदा तब से यह विमान 9एन-एएनसी कॉलसाइन के साथ येति एयरलाइंस कंपनी के लिए उड़ान भर रहा था।

येति एयरलाइंस का पहला एटीआर एयरक्राफ्ट है जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ
फ्रेंच-इटैलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरर एटीआर के विमानों को बहुत सुरक्षित माना जाता है। नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ येति एयरलाइंस का विमान पहला एटीआर एयरक्राफ्ट है जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एटीआर कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अपने स्तर से जांच करेगी। कंपनी यह पता लगाएगी कि क्या किसी तकनीकी खराबी की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। एटीआर ने जांच में नेपाल सरकार को पूरा सहयोग करने की बात कही है। पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन यानी 1 जनवरी 2023 को पहली डेमो उड़ान भी इसी विमान और इसी पायलट के साथ हुई थी। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड सहित सभी वीवीआईपी गेस्ट इसी विमान में सवार होकर काठमांडू से पोखरा गए थे और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। इसके 15 दिन बाद ही यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 72 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

सीनियर पायलट और ट्रेनर कमल केसी उड़ा रहे थे विमान
मीडिया के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एटीआर-72 विमान को सीनियर पायलट और ट्रेनर कमल केसी उड़ा रहे थे। उनकी को-पायलट अंजू खतिवडा थीं। कई पायलटों को ट्रेनिंग दे चुके कैप्टन कमल केसी को 35 साल का अनुभव था। बतौर को-पायलट अंजू इस फ्लाइट की सफल लैंडिंग के बाद वह प्रमोट होकर चीफ पायलट बनने वाली थीं लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। नेपाल विमान हादसे में UP के 4 और 1 बिहार के एक युवक की जान चली गई। एक युवक ने प्लेन क्रैश से पहले  वीडियो भी बनाया था।

विमान की लैंडिंग हो जाती तो को-पायलट अंजू बन जातीं पायलट
को-पायलट अंजू इससे पहले नेपाल के लगभग सभी एयरपोर्ट्स और एयर स्ट्रिप्स पर सफल लैंडिंग करा चुकी थीं। को-पायलट अंजू के पति दीपक पोखरेल भी येती एयरलाइंस में ही को-पायलट थे। 16 साल पहले उनकी भी विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। 21 जून 2006 को येति एयरलाइंस का 9एन-एईक्यू विमान नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह विमान नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला की उड़ान पर था। इस विमान हादसे में 6 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि येती एयरलाइंस का जो विमान 15 जनवरी को पोखरा में क्रैश हुआ वह काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 10:33 बजे निकला था। नेपाल के सिविल एविएशन अथॉरिटी  के मुताबिक करीब 11 बजे लैंडिंग से 10 सेंकंड पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा गया है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

Related Articles

Back to top button