ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

फिल्म में ‘दहाड़’ दबंग अंदाज में नजर आयीं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा हिंदी फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद वेब सीरीज से डेब्यू की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज दहाड़ इसी साल अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन सीरीज के रिलीज होने से पहले ये खबर आ रही है कि दहाड़ का प्रीमियर बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। बता दें कि इस प्रीमियर में शामिल होने वाली यह पहली भारतीय वेब सीरीज होगी।

सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ आठ एपिसोड की एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस वाली की भूमिका में नजर आ रही हैं। वह इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के किरदार में हैं। सीरीज में राजस्थान के एक छोटे से शहर की कहानी दिखाई गई है। जिसमें एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाओं की रहस्मय तरीके से मौत हो जाती है। इसका केस अंजलि के पास जाता है। अंजलि को पहले यह मौतें सुसाइड जैसी लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, अंजलि को इसके पीछे सीरियल किलर के होने का एहसास होता है। इसके बाद पुलिस और किलर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है।

इस वेब सीरीज में विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है, जबकि निर्माण एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी रिलीज फिल्म डबल एक्सएल थी। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी नजर आई थीं।

बता दें कि ओटीटी पर सोनाक्षी के करियर की शुरूआत तो फिल्म भुज द प्राइड ऑफ ऑनर से हुई है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button