ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना ने किया खिचड़ी सहभोज का आयोजन

इकौना श्रावस्ती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू भैय्या के सौजन्य से उनके इकौना स्थित निजी आवास के प्रांगण में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों एवं आने जाने वाले राहगीरों को खिचड़ी भोज कराया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू भैय्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकजुटता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे हमारी पुरातन संस्कृति एवं परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे और लोगों को ख़ासकर युवा पीढ़ी को पर्व का महत्व पता चलता रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी के अंदर समाज सेवा करने का जज्बा पैदा करते हैं जिससे सामाजिक समरसता के साथ-साथ भारतीय परंपरा एवं संस्कृति आगे बढ़ती रहती है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार गुप्ता ’’गुड्डू’’ भैय्या व उनकी धर्मपत्नी ने सभी साधु सन्तो को अचला वितरण किया । उक्त कार्यक्रम में लगभग हजारो की संख्या में श्रद्धालु, निराश्रित, गरीब व आम जनमानस उपस्थित हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

उक्त कार्यक्रम में खेमराज गुप्ता, पंकज यादव, माधवराम यादव,ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश देवी ,मेल्हा बाबाआदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button