ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मध्यप्रदेश

उज्‍जैन कलेक्‍टर आशीष सिंह को मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड, इस काम के लिए हुआ चयन

उज्जैन। कलेक्टर आशीष सिंह का चयन एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया है। ये अवार्ड उन्हें कोरोना लहर के दौरान जिले की बड़नगर तहसील में 70 बेड के अस्पताल की स्थापना करने एवं 383 से अधिक रोगियों का उपचार कराने के लिए दिया जाएगा। अवार्ड के लिए चयन डिजास्टर मैनेजमेंट श्रेणी में किया गया है। दूसरी ओर श्री महाकाल महालोक में अतिथि निवास, अन्नक्षेत्र, पार्किंग बनाने को 1.5680 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसकी अधिसूचना बुधवार को कलेक्टर एवं पदेन उपसचिव आशीष सिंह ने जारी की। बताया कि श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण के बाद उज्जैन में महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। इस लिहाज से दर्शनार्थियों के आवास, पार्किंग, अन्न क्षेत्र की सुविधा भी बढ़ाई जाना जरूरी है। इस प्रयोजन के लिए श्री पट्टाभिराम मन्दिर पक्का स्थित पानदरिबा गांव एवं बनाभाई मगनलाल महाजन उज्जैन की भूमि सर्वे क्रमांक 3582, 83, 84, 86, 87 और 3622 एवं 23 की कुल 1.5680 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। धारा- 11 के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर प्रभावित परिवारों को भवन-भूमि छोड़ने का नोटिस जारी किया है। जल्द ही अधिग्रहण की पूरी कार्रवाई कर विकास कार्य की शुरूआत की जाएगी।

Related Articles

Back to top button