ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का दूसरे दिन भी धरना जारी

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाने के बाद आज दूसरे दिन धरना देना शुरू कर दिया है। विनेश के साथ बजरंग पुनिया भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हैं। पहलवानों ने आरोप के बाद बृजभूषण शरण ने आज फिर इन्हीं खिलाड़ियों पर हमला बोला है।

बृजभूषण शरण ने कहा कि कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्र 22 से 28 साल के बीच ही होती है। उन्होंने पहलवानों पर हमला बोलते हुए कहा कि विरोध करने वाले ये पहलवान ओलंपिक पदक नहीं जीत सकते और यही कारण गुस्से में बदल रहा है और इसलिए वे विरोध कर रहे हैं।पहलवान विनेश फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और अन्य पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) और उसके प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर दूसरे दिन मौन धरने पर बैठे हैं। सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।

कोच प्रदीप दहिया का भी खिलाड़ियों के WFI अध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। दहिया ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।
कॉमनवैल्थ गेम्स में तीन मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है।

उन्होंने बीते दिन रोते हुए कहा कि उनके अकेले के साथ नहीं, बल्कि कई महिला पहलवानों के साथ ब्रजभूषण शरण और उनके संघ से जुड़े कोच-रेफरी ने उत्पीड़न किया है। हालांकि, विनेश ने खुद के साथ यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही है। बता दें कि 30 से अधिक पहलवानों ने संघ पर अत्याचार और साजिश का आरोप लगाया है। दूसरी और बृजभूषण शरण ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए हर जांच के लिए तैयार होने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button