ब्रेकिंग
Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार... Gumla Crime News: गुमला में दो अलग-अलग हत्याओं से सनसनी; एक वृद्ध और 7 वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्... Palamu Crime News: पलामू प्रमंडल में सक्रिय अंतर्राज्यीय सोना-चांदी लूट गिरोह; यूपी-बिहार के गैंग का... Latehar News: कागजों में नल, धरातल पर प्यासा लातेहार का माराबार गांव; पांच में से चार जल मीनारें खरा... Jharkhand T20 League 2026: संथाल स्ट्राइकर्स का बड़ा उलटफेर; शीर्ष पर काबिज कोयलांचल सुपर किंग्स को 7... ACB Raid in Ramgarh: रामगढ़ प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; एसीबी की बड़ी कार्... Ranchi Municipal Corporation News: होल्डिंग टैक्स पर 10% छूट पाने के लिए सिर्फ 14 दिन शेष; ऐसे करें ... Yoga Awareness in Jharkhand: स्कूलों में 5 दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शुरू; 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लि...
उत्तरप्रदेश

उत्तर भारत में अगले हफ्ते फिर कंपाएगी ठंड, होगी बारिश,IMD ने जारी किया अलर्ट…

नई दिल्ली : उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग अनुसार, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम की स्थिति में तीव्र बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में 23 जनवरी से ठंड बढ़ने लगेगी और इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में 24 जनवरी से देखने को मिलेगा जो 25 जनवरी को भी जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान
24 जनवरी की शाम से आकाश में घने बादल छाए रहेंगे और उसके बाद से लेकर 26 जनवरी की सुबह तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था जो शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री व आयानगर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 व गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ।

Related Articles

Back to top button