ब्रेकिंग
Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद...
व्यापार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार उच्च स्तर पर पहुचा 

आर्थिक मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रही इंडियन इकोनॉमी के लिए एक और अच्छी खबर है. देश के विदेशी मुद्रा भंडार यानी India’s Forex Reserve में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 13 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 10.41 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. इससे पहले 6 जनवरी को समाप्त सप्ताह में इसमें 1.27 अरब डॉलर की गिरावट आई थी.
आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 572 अरब डॉलर हो गया है. जबकि 6 जनवरी वाले सप्ताह में 561.58 अरब डॉलर था.

अगस्त के बाद आया उछाल : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया है. विदेशी मुद्रा भंडार में इतना उछाल अगस्त के बाद अब देखा गया है. इससे पहले अक्टूबर 2022 में विदेशी मुद्रा भंडार में एक हफ्ते के दौरान ही 14.72 अरब डॉलर का उछाल देखा गया था. जबकि अक्टूबर 2021 में देश का फॉरेक्स रिजर्व अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 645 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.

9 अरब डॉलर बढ़ा एफसीए : आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक देश के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल फॉरेक्स करेंसी एसेट्स (FCA) में 9.07 अरब डॉलर बढ़कर 505.519 अरब डॉलर की हो गईं. एफसीए में यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं भी शामिल होती हैं. हालांकि इनकी वैल्यू की गणना बस डॉलर में की जाती है.
इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.227 अरब डॉलर हो गया. इसे डॉलर के मुकाबले रुपये की साख से जोड़कर देखा जाता है. जबकि देश को मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार (SDR) 14.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.364 अरब डॉलर हो गया है.

सोने का भंडार की बढ़ा : विदेशी मुद्रा भंडार के अलावा आरबीआई उसके पास मौजूद स्वर्ण भंडार के आंकड़े भी हर हफ्ते जारी करता है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.106 अरब डॉलर बढ़कर 42.89 अरब डॉलर हो चुका है.

 

Related Articles

Back to top button