ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
उत्तरप्रदेश

मनुष्य के जीवन में आंखों का है विशेष महत्व-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। रेड क्रॉस सोसाइटी जिले में ग्यारह स्थानों पर नेत्र जांच कैंप का आयोजन करेगी। यह कैंप बीस जनवरी से प्रारंभ होगा। कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से किया जायेगा। यह निर्णय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आंखों का विशेष महत्व है, आंखे है तो सब है। जिले के ऐसे गरीब, बेसहारा, असहाय व्यक्ति जो निर्धनता के कारण वे अपने आंख की मोतियाबिन्दु या अन्य की जांच व ईलाज नहीं करा पाते थे, अब उन्हें सोसायटी द्वारा कैम्प में लाकर जांच व ईलाज मुहैया कराया जायेगा, ताकि उनकी आंखे स्वस्थ्य रहें।

रेड क्रॉस सोसाइटी आम लोगों के लिए नेत्र कैंप का आयोजन करने जा रही है। यह कैंप जिले के ग्यारह चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा। सबसे पहला कैंप अधिवक्ताओं के लिए निर्धारित किया गया है। इस कैंप की मांग रेडक्रास समिति सदस्य राहुल पाठक द्वारा किया गया था। कैंप से पूर्व डीएम नेहा प्रकाश कलेक्ट्रेट से इस मुहिम का शुभारंभ करेंगी। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए रेडक्रॉस जिला शाखा के सभापति अरुण कुमार मिश्र बताया है कि रेडक्रॉस संस्था आम लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही आपदा के समय आकम लोगों की मदद करती है। डीएम व संस्था के अध्यक्ष ने आम लोगों नेत्र जांच के लिए निर्देशित किया था। इसी निर्देश के क्रम में ग्यारह नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें जांच आम लोगों के लिए निशुल्क होगा। पहला कैंप न्यायालय परिसर स्थित माडल बार में 20 जनवरी को तहसील इकौना में एक फरवरी को, तहसील भिनगा में 23 जनवरी को, तहसील जमुनहा में तीन फरवरी को, ब्लाक संसाधन केंद्र जमुनहा में छह फरवरी को, ब्लाक संसाधन केंद्र सिरसिया में नौ फरवरी को, ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी में तेरह फरवरी को, इकौना में 15 फरवरी, गिलौला में 18 फरवरी, पुलिस लाइन भिनगा में 25 फरवरी व एसएसबी कैंप में 27 जनवरी को कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम लोगों के साथ ही कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते है।बैठक के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button