ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
देश

टीएमसी,अन्नाद्रमुक ने कांग्रेस को किनारे करने की ठानी

तमिलनाडु में 27 फरवरी को इरोड विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। इस विधानसभा सीट पर इसबार कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस उपचुनाव को AIADMK के अंतरिम महासचिव पलानीस्वामी के लिए एक प्रमुख परीक्षा का समय माना जा रहा है और अगर AIADMK,कांग्रेस से यह सीट छीन लेती है, तो वह आने वाले दिनों में एक प्रमुख शक्ति केंद्र में बदल सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी AIADMK ने कांग्रेस के पूर्व नेता और तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी) के संस्थापक जी के वासन की पार्टी को समर्थन करने का एलान कर दिया है। जी के वासन की पार्टी  AIADMK के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी।

हालांकि अभी उम्मीदवार का नाम तय नहीं हुआ है।AIADMK के अंतरिम महासचिव के पलानीस्वामी ने गुरुवार को वासन का समर्थन सुनिश्चित किया और उसी दिन उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए भाजपा को सूचित किया। मोदककुरिची विधानसभा क्षेत्र से जीतने वाली भाजपा, जो इरोड लोकसभा सीट में भी आती है। लेकिन अब भाजपा के लिए असमंजस यह है कि वह चाहकर भी अपना उम्मीदवार नहीं उतार सकती।

हालांकि, भाजपा ने इरोड भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष वी सी वेदानधाम के नेतृत्व में 14 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। मोदक्कुरिची विधायक डॉ. सी सरस्वती समिति के सदस्यों में शामिल हैं। इस बीच AIADMK की रणनीति थिरुमहान एवरा की जगह एक मजबूत व्यक्ति को नामित करने की कांग्रेस की गणना को भी परेशान कर रही है, जिसका हाल ही में अचानक निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button