ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मध्यप्रदेश

शहडोल की युवती के साथ भोपाल में सामूहिक दुष्‍कर्म, घटना के एक सप्‍ताह बाद मामला दर्ज

शहडोल ।  जिले के सीधी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती के साथ भोपाल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता वहां से भागकर शहडोल पहुंची। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ अपने ग्राम से सीधी थाना आकर भोपाल में उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले की शिकायत दर्ज कराई । जिसके बाद सीधी थाना पुलिस ने यहां शून्य में मामला कायम कर आगे की विवेचना व कार्यवाही के लिए डायरी भोपाल भेज दी है।

यह है पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने सीधी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गत 12 जनवरी को वह काम के सिलसिले से भोपाल निवासी किसी कृष्णा नामक युवक के बुलावे पर भोपाल गई थी। भोपाल रेलवे स्टेशन से उसने कृष्णा को फोन पर अपने वहां पहुंचने की जानकारी दी। जिसके बाद युवक स्टेशन पर आकर मिला और उसने कहा कि काम अभी नहीं मिल पाएगा। इसके बाद उक्त युवक ने युवती को घर वापस लौट जाने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़िता रेल्वे स्टेशन में ही बैठी रही। सुबह लगभग 8 बजे वह प्लेटफार्म नंबर 6 से बाहर निकली। जिसके बाद स्टेशन के सामने खड़े एक आटो चालक ने युवती से पूछा- कहां जाओगी। जिस पर युवती ने कहा- कहीं नहीं, शहडोल जाना है। इसके बाद आटो चालक वहां से चला गया। लेकिन, कुछ देर बाद वह फोर व्हीलर लेकर वापस लौटा। इस बार उसके साथ तीन अन्य युवक भी साथ थे। ऑटो चालक व उसके साथ युवती को काम दिलाने के बहाने भोपाल स्थित एक घर में ले गए। जहां आरोपियों ने जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना के बाद वापस ट्रेन में बैठी

जिसके बाद युवती उनके चंगुल से छूटकर किसी तरह घर वापस आने के लिए ट्रेन में बैठ गई। लेकिन, वह गलती से ग्वालियर पहुंच गई। एक व्यक्ति की मदद से वह कटनी से सतना होते हुए मैहर पहुंची। जिसके बाद उसने अपनी बहन से आप बीती बताई। उसके डर और मानसिक स्थिति को देख बहन ने अपने घर पर उसे रोक लिया। संतुलित होने पर वह पीड़िता को अपने साथ सीधी लेकर आई। परिजनों के साथ 19 जनवरी को सीधी थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। सीधी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के साथ भोपाल में घटना घटित हुई है। इसलिए यहां शून्य पर मामला कायम कर आगे विवेचना और कार्यवाही हेतु डायरी भोपाल पुलिस के पास भेज दी गयी है।

Related Articles

Back to top button