ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

शिवराज के मंत्री ने स्वीकार की राघोगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- जयवर्धन कोई तोप थोड़े हैं…

गुना: मध्य प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की चुनौती स्वीकार करते हुए राघोगढ़ चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का बयान पार्टी आदेश देगी तो राघोगढ़ से भी चुनाव लड़ लूंगा जयवर्धन सिंह कोई तोप थोड़ी है।

मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष से मिली राघोगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। सिसोदिया ने चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे राघौगढ़ से टिकट देगी तो मैं वहीं से चुनाव लडूंगा। जयवर्धन कोई तोप थोड़ी ना हैं।

मंत्री सिसोदिया ने आगे कहा जिस नगर पालिका में एक-दो सीटें आती थी वहां भारतीय जनता पार्टी की आज 8 सीटें आईं हैं। वोटिंग प्रसेंटेज आपको चेक करना चाहिए। आप पाएंगे कि राघोगढ़ में धीरे-धीरे जयवर्धन सिंह की पूरी जमीन खिसक रही है उनको सोचना चाहिए।

दरअसल दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश की 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित चुनाव पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ का रहा। यहां एक बार फिर कांग्रेस ने नगर पालिका में बहुमत हासिल कर लिया। वो भी तब जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी। राघोगढ़ से चुनाव लड़ने का चैलेंज नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने दिया था।

Related Articles

Back to top button