ब्रेकिंग
शहडोल ओपीएम की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, 12 बेहोश, 40 चपेट में शहडोल के ब्यौहारी में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला तो गायों ने बचाई अपने मालिक की जान जीवाजी क्लब: बड़े लोगों के चुनाव में नियम "बौने", थीम रोड पर अवैध प्रचार 6 साल की मासूम को सुनसान जगह ले गया दरिंदा, ‘बजरंगी भाईजान’ बनकर आए बंदर, कर दिया मकसद नाकाम हुड्डा आपको बहन कह रहे हैं… कुमारी सैलजा बोलीं-वक्त सबकुछ करा देता है केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, संभाली दिल्ली के CM की कमान सुल्तानपुर में 1.35 करोड़ की डकैती, 2 एनकाउंटर, कौन था अनुज प्रताप सिंह जो उन्नाव में मारा गया? मजबूरी या जरूरी? चिराग पासवान ने आखिरकार नीतीश कुमार को मान ही लिया बिहार में अपना नेता हमारी गवर्नेंस पॉलिसी ड्रिवेन, आज का भारत एम्बीशियस सपने देखने वाला… न्यूयॉर्क में CEOs से बोले पीएम... प्लास्टिक बैग में पेशाब करने के बाद बिना हाथ धोए बेच रहा था फल, VIDEO वायरल होने पर हंगामा, दुकानदार...

ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से 55 वर्षीय महिला की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी अशोक सिंह जादौन का कहना है कि गोली लगने से 55 वर्षीय अनीता गुप्ता की मौत हुई है अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। महिला के शव को अब पीएम के लिए भेजा जाएगा और पूरे घटनाक्रम की जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

शहडोल ओपीएम की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, 12 बेहोश, 40 चपेट में     |     शहडोल के ब्यौहारी में बाघ ने किया चरवाहे पर हमला तो गायों ने बचाई अपने मालिक की जान     |     जीवाजी क्लब: बड़े लोगों के चुनाव में नियम “बौने”, थीम रोड पर अवैध प्रचार     |     6 साल की मासूम को सुनसान जगह ले गया दरिंदा, ‘बजरंगी भाईजान’ बनकर आए बंदर, कर दिया मकसद नाकाम     |     हुड्डा आपको बहन कह रहे हैं… कुमारी सैलजा बोलीं-वक्त सबकुछ करा देता है     |     केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, संभाली दिल्ली के CM की कमान     |     सुल्तानपुर में 1.35 करोड़ की डकैती, 2 एनकाउंटर, कौन था अनुज प्रताप सिंह जो उन्नाव में मारा गया?     |     मजबूरी या जरूरी? चिराग पासवान ने आखिरकार नीतीश कुमार को मान ही लिया बिहार में अपना नेता     |     हमारी गवर्नेंस पॉलिसी ड्रिवेन, आज का भारत एम्बीशियस सपने देखने वाला… न्यूयॉर्क में CEOs से बोले पीएम मोदी     |     प्लास्टिक बैग में पेशाब करने के बाद बिना हाथ धोए बेच रहा था फल, VIDEO वायरल होने पर हंगामा, दुकानदार अरेस्ट     |