ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
दिल्ली/NCR

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय के बयान पर रविशंकर प्रसाद का फूटा गुस्सा

नई दिल्ली । कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए यह उनका व्यक्तिगत बयान बताया।तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर की गई टिप्पणी के बाद से बीजेपी की ओर से कटाक्ष जारी है। इसी बीच नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, ‘पहली बार राहुल गांधी ने कहा कि वह सेना का सम्मान करते हैं। दिग्विजय सिंह आपके साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हजारों किलोमीटर चले क्या आप उन्हें समझा नहीं सकते थे? वह भी कश्मीर के अंदर के बड़े शर्म की बात है। क्या उन्होंने पहली बार ऐसा कहा था?’

रविशंकर प्रसाद ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा, ‘भारत की सेना देश की बहुत बड़ी संपत्ति है और हमें भारतीय सेना की परंपरा उसकी वीरता और बलिदान पर गर्व है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर सेना का सम्मान करना चाहिए।’भाजपा सांसद ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश सेना की शहादत का सबूत नहीं मांगता उनके बलिदान को सलाम करता है। दिग्विजय सिंह ने जाकिर नायक को शांति का दूत बनाया था और बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के परिवार से मिले और एनकाउंटर पर सवाल खड़ा किया।’

 

Related Articles

Back to top button