ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मनोरंजन

दुखदः साउथ की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाने वाली जे जमुना का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना का निधन हो गया है। बीते शुक्रवार सुबह हैदराबाद में उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।

जे जमुना 86 वर्ष की थीं और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। उनके निधन पर मेगास्टार चिरंजीवी ने शोक व्यक्त कर लिखा, ‘वरिष्ठ नायिका जे जमुना के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक बहुभाषी एक्ट्रेस थीं। हालांकि, उनकी मातृभाषा कन्नड़ थी लेकिन उन्होंने तेलुगू लोगों के दिलों में एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है।’

जूनियर एनटीआर ने उन्हें तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की रानी के रूप में याद करते हुए लिखा, ‘वह लगभग 30 वर्षों तक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में महारानी के रूप में रहीं। उन्होंने मिसम्मा और कई पात्रों जैसी यादगार फिलामेंट के साथ हमारे दिलों में एक छाप छोड़ी है। जमुना के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।’

बता दें, दिवंगत एक्ट्रेस जे जमुना अपने दौर की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ‘पुत्तिल्लु’ नाम की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जमुना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं।

Related Articles

Back to top button