ब्रेकिंग
Bengaluru News: यशवंतपुर के निजी अस्पताल में इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों और दोस्तों ने किय... Kitchen Air Pollution News: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें... Bhilai News: पता पूछने के बहाने बुजुर्गों को बनाते थे निशाना, चेन स्नैचिंग करने वाले 4 शातिर बदमाश ग... Raipur Flight Fare Hike: दीपावली पर रायपुर से हवाई सफर हुआ महंगा, फ्लाइट्स के किराए आसमान पर पहुंचे Chhattisgarh Tragic Accident: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र और दो भांजों की नदी में डूबने से... Dhamtari Murder Case: मुजगहन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच के बेटे की ... Korba News: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर ... Chhattisgarh Politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, धान खरीदी और बेरोजगारी के मुद्दो... Chhattisgarh Crime Update: धमतरी में दीपांशु साहू मर्डर केस का खुलासा, चाकू और डंडे के साथ दबोचे गए ... SECR Railway News: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों का असर, कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द व ड...
मध्यप्रदेश

सड़क का खंबा नहीं होता तो अंधगति से आ रहे ट्रक थाना मोबाइल को ठोकता हुआ अंदर होता, cctv में दिखा कैसे बची थाना मोबाइल

इंदौर: मध्यप्रदेश की अर्थिक राजधानी इंदौर में शराब पी कर तो कार, बाइक, ऑटो वालों के चालान सिंग्नल तोड़ने वालों, मोबाइल पर बात करने वालों के चालान तो बनाये जाते है पर शराब पी कर रिंग रोड़ हाईवे और बायपास पर अंधगति से दौड़ा रहे ट्रक के कभी ड्रिंक एन ड्राइव के चालान नहीं बनते और सबसे ज्यादा हादसों में और इनकी चपेट में आने से इंसान क्या जानवर भी जान गवां बैठते है। पूरा मामला भंवरकुंआ थाने के ठीक सामने रिंग रोड का है। जहां एक ट्रक ड्राइवर नशे में खंबा तोडते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

दरअसल थाने के बाहर किसी काम से जा रही थाना मोबाइल में बैठ कर थाने के खुफिया विंग के जितेंद्र परमार, भारत दांगी और एक एएसआई जाने लगे और वैसे ही सामने से अंधगति से आ रहा ट्रक खंबे से टकराता हुआ सामने खड़ी कार को चपेट में लेते हुए आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

गनीमत यह रही कि अगर डिवाइडर और सरकारी खंबा ना होता तो थाना मोबाइल में बैठे पुलिस स्टॉफ का क्या होता वह तो ऊपर वाला ही जानता है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि शराब के नशे में धुत्त ट्रक चालक ने थाने के सामने खंबे से टकराते हुए सामने आईटी पार्क की दीवार में जा घुसा।

दीवार के पीछे खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button