ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

पर्यावरण के प्रति समर्पण से विश्व को भी जोड़ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल ।   नर्मदा जयंती पर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के दो साल पूरे हो जाएंगे। चौहान ने वर्ष 2021 में नर्मदा जयंती (19 फरवरी) पर प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। वह स्वयं रोज पौधा रोपने के साथ ही दिन की शुरुआत करते हैं। यह धीरे-धीरे जन अभियान का रूप लेता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिदिन काम करने वाले वह देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। पौधारोपण के माध्यम से हरे-भरे मध्य प्रदेश का संदेश देते हुए शिवराज सरकार ने अंकुर अभियान का पोर्टल भी प्रारंभ किया है, जिससे 61 लाख से अधिक नागरिक जुड़े और पौधारोपण करने की जानकारी फोटो सहित दी। यह अभियान सतत जारी है।

देश-विदेश कहीं भी रहें, दिन की शुरुआत पौधारोपण के साथ

विशेष बात है कि शिवराज देश-विदेश कहीं रहें, दिन की शुरुआत पौधारोपण के साथ ही करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका संकल्प अब कई देशों तक संदेश दे रहा है। इसकी झलक बीते दिनों इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस समारोह और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान भी देखने को मिली, जब विभिन्न देशों से आए मेहमानों ने ग्लोबल पार्क में एक साथ पौधारोपण किया। इस अभियान को पूरे प्रदेश का साथ मिल रहा है। अब लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ या दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पौधारोपण को माध्यम बना रहे हैं। 28 जनवरी को नर्मदा जयंती पर इस संकल्प के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं।

जहां देखभाल हो तो वहीं रोपते हैं पौधा

मिनट दर मिनट तय कार्यक्रमों, यात्राओं, चुनावी दौरों व कोरोना संकट काल में बेहद व्यस्त दिनचर्या के बावजूद चौहान रोज पौधारोपण कर रहे हैं। चाहे वे राजधानी भोपाल में हों, या दिल्ली या कहीं अन्य राज्य या शहर में। वह पौधा ऐसे सुरक्षित परिसर में रोपते हैं, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था हो सके। ऐसे पौधे ही चयन करते हैं, जो कम देखभाल में और कम वर्षों में पेड़ बन जाए। पौधे भी विशेषता वाले होते हैं, जैसे औषधीय में मौलसिरी, सप्तपर्णी, आकाश नीम आदि व आक्सीजन देने वाले गुलमोहर, बरगद, आम, अशोक, बादाम, पीपल, नीम, कदंब, चंदन, कचनार, फाइकस, रूद्राक्ष, बेलपत्र, विद्या, गूलर सहित अन्य। उन्होंने गुजरात, बंगाल और केरल दौरे में भी ये क्रम जारी रखा, जिसकी वहां चर्चा रही। दांडी यात्रा के 150 साल पूरे होने पर निकाली गई यात्रा के दौरान चौहान ने गुजरात के भरूच, मनन आश्रम में आम के पौधे रोपे। चुनावी दौरे में जब वह बंगाल, असम, केरल में तूफानी दौरे कर रहे थे, तब भी वक्त निकालकर सप्तकर्णी, नारियल, नीम, बरगद, पीपल सहित अन्य पौधे रोपे।

Related Articles

Back to top button