ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
मनोरंजन

फिल्म ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ पार

‘पठान’ रुकने वाला नहीं है! शाहरुख खान की चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं है, जिसका साफ असर ‘पठान’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। किंग खास, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ने इस समय भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धुंआधार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड कायम रही है। इस मतलब साफ है कि पूरे विश्व में फैले शाहरुख के फैंस ने फिल्म और अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए अपनी सकारात्मक समीक्षा दे दी है।

जहां ‘पठान’ ने तीन दिन में भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की थी। भारत में फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। इसके साथ ही विदेश में भी ‘पठान’ तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, जिसकी बदौलत तीन दिनों में फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

यह हम नहीं बल्कि दुनियाभर से सामने आई फिल्म के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों की रिपोर्ट्स कह रही हैं।जहां पूरे विश्व के बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ ने तीसरे दिन 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ, वहीं भारतीय सिनेमाघरों में भी फिल्म को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंच रही है। भारत में ‘पठान’ के तीसरे की  दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ने तकरीब 34 से 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, अभी इन आंकड़ों में फेरबदल देखने को मिल सकता है

 

Related Articles

Back to top button