ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मनोरंजन

फिल्म ‘पठान’ हुई चार दिन में ही 400 करोड़ के पार

‘पठान’ नाम से कॉन्ट्रोवर्सी समझे क्या… फायर है ये.. पूरा फायर। शाह रुख खान की इस फिल्म की ताप से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस भी दमक रहा है। दुनियाभर में पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो इसने 4 दिनों में 220 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसकी नजर 250 करोड़ पर टिकी है। तो वहीं फिल्म ने शनिवार को दुनियाभर में जोरदार कमाई की है। तो आइए नजर डालते हैं कि इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर

पठान ने दुनियाभर में गाड़ा झंड़ा

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे नजर आए हैं। इन सबने मिलकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की ठान ली। दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमा कर पठान पहले ही बॉलीवुड फिल्मों के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है। दूसरे दिन इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पलक झपकते ही पार कर दिया। तीसरे दिन ये 300 करोड़ पार हो गई और चौथे दिन तो इसने कमाल कर दिया।

400 करोड़ पार हुई पठान

पठान ने शनिवार को 400 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। शाह रुख ने साबित कर दिया कि वो भारत के साथ-साथ दुनिया की दूसरी मुल्कों में भी उतने ही पॉपुलर हैं। इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म से शाह रुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। साथ ही उन्होंने फिल्म का ना के बराबर प्रमोशन किया है। टीवी और लाइव शोज के बजाए शाह रुख डायरेक्ट अपने फैंस से मुखातिब हुए और ये तरीका काम कर गया।

सलमान एलिमेंट ने भी दिखाया असर

सलमान खान ने भी पठान में कैमियो किया है। तो पिछले साल भाईजान की कोई फिल्म नहीं आई थी तो उन्हें देखने के लिए भी फैंस सिनेमा हॉल पर टूट पड़े। कुल मिलाकर पठान हिंदी सिनेमा में इतिहास रचने की तरफ आगे बढ़ रही है और इसकी रफ्तार अब रुकती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड के अंत तक फिल्म 500 करोड़ पार होने की उम्मीद की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button