ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

 राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर फहराया तिरंगा आज होगा समापन

श्रीनगर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा रविवार को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार बड़ा दिन है। दोपहर में राहुल गांधी श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया। इसके बाद शाम साढ़े 5:30 बजे उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को समारोहपूर्वक श्रीनगर में समापन किया जाएगा। कांग्रेस ने इस संबंध में ट्वीट किया एक पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए। असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।

गौरतलब है कि बीते 5 महीने से चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समापन होना है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन समारोह होना है जिसमें कांग्रेस भारी भीड़ जुटने की उम्मीद कर रही है। पार्टी की तरफ से समान विचारधारा वाली क्षेत्रीय पार्टियों और उनके क्षत्रपों को निमंत्रण भी भेजा गया है। इससे पहले 11 जनवरी को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश भर के 24 दलों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। हालांकि सामाजवादी पार्टी जेडीयू बहुजन समाज पार्टी सीपीआई (एम) की ओर से इस समापन समारोह में कोई नेता शामिल नहीं होगा। इसके पहले शनिवार को जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button