ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन होगा। यात्रा के समापन से पहले ही श्रीनगर में मौसम बिगड़ गया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जम्मू-कश्मीर में कई मार्ग तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच राहुल और प्रियंका गांधी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। दोनों नेता जम्मू में हो रही बर्फबारी में खेलते और मस्ती करते दिख रहे हैं।कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली इस यात्रा का समापन श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। इसको बड़ा बनाने के लिए कांग्रेस ने सामान विचारधारा वाले 23 दलों को शामिल होने का न्योता भी दिया है। हालांकि, कई विपक्षी दलों ने बुलावे के बावजूद न जाने की बात कही है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों को न्योता तो दिया है, लेकिन कई पार्टियां हैं जो इससे दूरी बनाना ही सही समझ रह हैं। कांग्रेस के बुलावे पर सीपीआई, डीएमके, वीसीके, आईयूएमएल, आरएसपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, जेएमएम के नेता इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, दूरी बनाने वाली पार्टियों की भी सूची कम नहीं है। जदयू, आरजेडी के साथ सीपीएम, टीएमसी, सपा और एनसीपी के नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

 

Related Articles

Back to top button