ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

मर जाना कबूल है, लेकिन ‘उनके’ साथ जाना कबूल नहीं : नीतीश

पटना| बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) के फिर से गठबंधन की चर्चा के बीच सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मर जाना कबूल है, लेकिन अब उनके साथ जाना कबूल नहीं। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी चुनाव तो होने दीजिए, सब पता चल जाएगा। उन्हे बिहार के बारे में कुछ मालूम है?

नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग तो अटल जी को मानने वाले थे इसलिए उनके साथ थे। उसके बाद तो हम लोगों ने उन्हें छोड़ दिया था, बाद में पीछे पड़कर 2017 में साथ ले आये, बाद में लग गया कि वे बिल्कुल गलत हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में जो हमारे साथ किया। हम बनना नहीं चाहते थे मुख्यमंत्री, जबदरस्ती बैठ के लोग मुख्यमंत्री बना दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वे लोग हमलोग के ही वोट से चुनाव जीते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि मर जाना कबूल है लेकिन उनके साथ जाना कबूल नहीं। ये अच्छी तरह जान लीजिये।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा ने घोषणा कर दी कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में बोझ बन गये हैं। भाजपा ने साफ शब्दों में कहा है कि भविष्य में नीतीश कुमार के साथ कतई कोई गठबंधन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button