ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

सरकार बढ़ा सकती है उज्ज्वला योजना का बजट…

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार रुपये से भी ज्‍यादा हो गए हैं. ऐसे में महिलाएं इस बजट से उम्‍मीद लगा कर बैठी हैं कि उनका रसोई खर्च कम हो. इसके लिए सरकार प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत लोगों को फ्री गैस सिलेंडर बांट रही है. मौजूदा वित्‍त वर्ष में सरकार ने इस योजना के लिए लगभग 5812 करोड़ का बजट रखा था. इसके अलावा इस योजना के तहत साल के 12 सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है. ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि सरकार इस सब्सिडी को आगे भी जारी रखेगी.

गैस सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी 

केंद्र सरकार उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है. सब्सिडी के तहत लोगों को हर एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये दिए जाते हैं. अब सरकार इसे अगले वित्त वर्ष के लिए भी बढ़ा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार 100% लोगों तक इस योजना को पहुंचाने के लिए आगे भी बढ़ा सकती है.

9 करोड़ लाभार्थियों को मिला था लाभ 

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ाेतरी हुई है. ऐसे में गरीबों पर इसका बोझ न पड़े, इसके लिए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मई 2021 में 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया था. ध्‍यान रखें ये योजना सिर्फ एक वित्‍त वर्ष में 12 सिलेंडर के लिए ही थी. इस स्‍कीम से 9 करोड़ से भी ज्‍यादा लोगों को फायदा हुआ था. सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 5812 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है.

क्‍या है उज्जवला योजना

वित्त मंत्रालय इस योजना को एक वित्त वर्ष के लिए और बढ़ा सकता है. इस योजन के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है. इसके लिए उन्‍हें 1,600 रुपये की वित्तीय सहायता दे जाती है. इसके अलावा एक फ्री रिफिल और चूल्हा भी देने का प्रावधान है. सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को 2016 में शुरू किया था और उज्जवला 2.0 को 10 अगस्त 2021 में लेकर आए थे. इसके तहत छूटे हुए परिवारों को भी गैस सिलेंडर पहुंचाने का लक्ष्‍य था.

 

Related Articles

Back to top button