ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
विदेश

रूस ने नए अमेरिकी राजदूत को चेताया

मॉस्को| रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने रूस में अमेरिका की नई राजदूत लिन ट्रेसी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच टकराव के गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। रूस के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा रूस-अमेरिका संबंधों में आ रही खटास के बीच रयाबकोव ने ट्रेसी को वाशिंगटन की टकराव नीति की प्रतिकूलता की ओर इशारा किया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार रूसी पक्ष को उम्मीद है कि अमेरिकी दूत रूसी कानूनों का कड़ाई से पालन करेंगे, मानदंडों और रीति-रिवाजों का पालन करेंगे, मेजबान देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत का पालन करेंगे।

9 जनवरी को शपथ लेने वाली ट्रेसी रूस में अमेरिकी राजदूत के पद पर काबिज होने वाली पहली महिला हैं।

अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कहा, राजदूत ट्रेसी ने अभूतपूर्व तनाव के समय में दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मास्को में अपना काम शुरू किया।

Related Articles

Back to top button