ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

एमपी पटवारी (MP Patwari) भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 23 जनवरी तक कर सकतें है आवेदन

Recruitment 2023: एमपी व्यापम ने पटवारी भर्ती 2023 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी है। एमपी पटवारी और ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के 9073 खाली पदों पर भर्ती के लिए 19 जनवरी को आवेदन प्रक्रिया का आखिरी दिन था। इस भर्ती के लिए जो कैंडिडेट्स आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अब मौका है। वे एमपी व्यापम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

तकनीकी दिक्कतों के चलते बढ़ी तारीख
इस भर्ती के लिए सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के चलते काफी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सके थे। इसके बाद वे आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने की गुहार लगा रहे थे। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से आवेदन फॉर्म की तारीख बढ़ाने की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्वीट अकाउंट पर दी गई है। बता दें कि एमपी व्यापम की ओर से की जा रही इस भर्ती में 6755 वैकेंसी पटवारी की है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होगी।

भर्ती से जुड़ी खास तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख : 5 जनवरी 2023
आवेदन की आखिरी तारीख : 19 जनवरी से 23 जनवरी 2023
फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख : 21 जनवरी से 30 जनवरी 2023
एमपी पटवारी परीक्षा की तारीख : 15 मार्च 2023

कैसे करें आवेदन
एमपी व्यापम पटवारी भर्ती के लिए आवेदन दो तरह से कर सकते हैं। पहला है कैफे कियॉस्क पर जाकर और दूसरा खुद से एमपी ऑनलाइन mponline.gov.in पर जाकर। यदि आप कियोस्क से फॉर्म भर रहे हैं तो कियोस्क से कंप्यूटराइज्ड आवेदन पत्र कम रसीद जरूर ले लें।

Related Articles

Back to top button