ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बहिष्कार से आम आदमी पार्टी का आराजक चेहरा अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हुआ : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली| दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि संसद के बजट सत्र के प्रारम्भ पर आज हुऐ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बहिष्कार से आम आदमी पार्टी का आराजक चेहरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हुआ है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अब तक आम आदमी पार्टी दिल्ली में उपराज्यपाल से टकराती थी, अधिकारियों से टकराती थी, विधानसभा सदन में विपक्ष का दमन करती थी तो नगर निगम सदन में हंगामा करती थी। और धीरे धीरे दिल्ली में एक आराजक पार्टी के रूप में जाने जानी लगी थी पर आज संसद की संवैधानिक कार्यवाही के सबसे महत्वपूर्ण अंग महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार कर आम आदमी पार्टी ने अपना आराजक चेहरा खुद ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब कर दिया।

आगे वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत दुनिया की एक बड़ी अर्थ व्यवस्था है और संसद के बजट सत्र और महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सारे दुनिया के मीडिया की नजर रहती है। और आज भी रही ऐसे में सारी दुनिया ने आज आम आदमी पार्टी को संवैधानिक प्रक्रिया का बहिष्कार करते देखा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है की आज जब दुनिया के बड़े बड़े देश आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनकी अर्थ व्यवस्थाएं ठहरी हुईं है ऐसे समय भारत की संसद मे आज रखी गई आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट ने दिखाया है की भारत आज भी दुनिया की सबसे तेजी से ऊपर उठती हुई अर्थव्यवस्था है।

सचदेवा ने कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष के आर्थिक सुधारों का परिणाम है कि कोविडकाल के तुरंत बाद आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तो बन ही चुकी है। और यदि आगामी 2023-24 वित्त वर्ष में और उसके बाद भी अगर हमारी अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ती रही तो हम शीघ्र ही 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य पा लेंगे।

अंत में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज आये आर्थिक सर्वे रिपोर्ट से साफ है की वैश्विक आर्थिक ठहराव के बीच भी भारत एक गतिमान अर्थव्यवस्था है और कल आने वाले बजट मे भी इसकी झलक दिखेगी।

Related Articles

Back to top button