ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में योग प्रतियोगिता शुरू

उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023’ की शुरूआत बुधवार को राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के साथ हो गई। पहले दिन माधव सेवा न्यास परिसर में बनाए विभिन्न मंचों से देश के 19 राज्यों से आए 128 खिलाड़ियों ने योग प्रतिभा दिखाई। इसके पहले उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी से योग खेलो की शुरुआत की जाना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटना है। योग के बल पर ही भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र को धारण किया था। योगेश्वर कृष्ण उज्जैन में ही शिक्षा ग्रहण कर श्री कृष्ण बने हैं। मध्यप्रदेश शासन ने योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। कार्यक्रम में गोवा के खेल मंत्री गोविंद गोवड़े, हरियाणा खेल अकादमी के जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया। बता दे कि प्रतियोगिता 3 फरवरी तक होगी।

इन प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंचे प्रतियोगिता में

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट, राजस्थान, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर नागर हवले, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मेघायल, ओडिसा, सिक्कीम, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल की टीम ने प्रतिभागिता की है। मध्य प्रदेश की टीम में जबलपुर की अभिका मिश्रा, निष्ठा गोड़बोले, रिया, दीपा लोधी, उत्सव पटेल, प्रणय साहू, नित्या अग्रवाल, आर्को नष्कर, इंदौर के प्रणीत पाटिल, गौरव परिहार, छिंदवाड़ा के मिलन वादरे, मुरैना की अंकिता प्रजापति शामिल है।

Related Articles

Back to top button