ब्रेकिंग
खुल गई मेरी तीसरी आंख तो जूते से पिटवाऊंगा आखिर क्यों लगातार विवादों में बने हैं बीजेपी के संगीत सोम... ‘मैं बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं’, Gaurav Taneja से तलाक पर Ritu Rathee ने तोड़ी चुप्पी, शेयर कि... स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स को लेकर आई अच्छी खबर, दिल खुश कर देगा ये नया वीडियो विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक जिंदा रहना… आखिर अमित शाह ने खरगे को क्यों दिया ऐसा जवाब? UP के 52 हजार कर्मचारियों को आज आखिरी मौका, नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा तो होल्ड होगी सैलरी 1-2 को छोड़ सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए: BJP नेता संगीत सोम हरियाणा में कांग्रेस जहां-जहां कमजोर, राहुल-प्रियंका गांधी वहां-वहां लगा रहे सियासी जोर, क्या यात्रा... नेपाल में बारिश होने से बिहार में क्यों आती है बाढ़? पहले भी मचा चुकी है तबाही आदित्य ठाकरे की युवा सेना ने दर्ज की शानदार जीत, सभी 10 सीटों पर मारी बाजी 29 सप्ताह की प्रेगनेंट पीड़िता को लेकर कोर्ट ने दिया निर्णय, इन आदेशों के साथ दी अबॉर्शन की इजाजत

ताजमहल की गुंबद पर चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा… CISF ने महिला को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में दो दिन के अंदर गंगाजल चढ़ाने का दूसरा मामला सामने आया है. इस बार एक महिला गंगाजल चढ़ाने के लिए ताजमहल के अंदर पहुंची और मुख्य गुंबद के ऊपर गंगाजल चढ़ाया है. महिला ने इसके बाद भगवा कपड़ा भी लहराया. महिला ने दावा किया कि वह कांवड़ लेकर आई थी और उसी जल को बिस्लरी की बोतल में लेकर गुंबद पर अर्पण किया है.

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रदेश मीना राठौर के रूप में हुई है. मीना राठौर ने दावा किया है कि वह कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आई है और उसी गंगाजल को उन्होंने ताजमहल में अर्पण किया है. महिला ने ताजमहल के अंदर भगवा चुनरी भी लहराई है. महिला ने जैसे ही भगवा रंग का कपड़ा ताजमहल पर लहराया तो उसे तुरंत सीआईएसएफ ने पकड़ लिया. फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है.

3 अगस्त को पहुंचे थे दो युवक

दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ओम का स्टीकर चिपकाया था और उस पर पानी की बोतल से जल चढ़ाया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं. युवकों ने दावा किया था कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आए थे. इन दोनों शख्स की पहचान भी अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के रूप में हुई थी.

हो सकती है कड़ी सजा

पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, और 295-ए के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह दोनों धाराएं किसी व्यक्ति के धर्म के अपमान करने पवित्र स्थान को प्रभावित करने जैसे गंभीर आपराधों में लगाई जाती है. इस तरह के मामलों में अधिकतम 3 साल की सजा तक सुनाई जा सकती है और जुर्माने का भी प्रावधान है.

खुल गई मेरी तीसरी आंख तो जूते से पिटवाऊंगा आखिर क्यों लगातार विवादों में बने हैं बीजेपी के संगीत सोम?     |     ‘मैं बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं’, Gaurav Taneja से तलाक पर Ritu Rathee ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ये वीडियो     |     स्पेस स्टेशन में फंसी सुनीता विलियम्स को लेकर आई अच्छी खबर, दिल खुश कर देगा ये नया वीडियो     |     विकसित भारत देखने के लिए 2047 तक जिंदा रहना… आखिर अमित शाह ने खरगे को क्यों दिया ऐसा जवाब?     |     UP के 52 हजार कर्मचारियों को आज आखिरी मौका, नहीं दिया संपत्ति का ब्यौरा तो होल्ड होगी सैलरी     |     1-2 को छोड़ सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए: BJP नेता संगीत सोम     |     हरियाणा में कांग्रेस जहां-जहां कमजोर, राहुल-प्रियंका गांधी वहां-वहां लगा रहे सियासी जोर, क्या यात्रा से बदलेगी बाजी?     |     नेपाल में बारिश होने से बिहार में क्यों आती है बाढ़? पहले भी मचा चुकी है तबाही     |     आदित्य ठाकरे की युवा सेना ने दर्ज की शानदार जीत, सभी 10 सीटों पर मारी बाजी     |     29 सप्ताह की प्रेगनेंट पीड़िता को लेकर कोर्ट ने दिया निर्णय, इन आदेशों के साथ दी अबॉर्शन की इजाजत     |