ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
उत्तरप्रदेश

रामनगरी अयोध्या में शालिग्राम शिलाओं का भव्य स्वागत, आज मंदिर ट्रस्ट को सौंपी जाएंगी दोनों शिलाएं, पूजा-अर्चना जारी

नेपाल की गंडक नदी से चलकर बुधवार को शालिग्राम शिला (Shaligram Shila) रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) पहुंच गईं, जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सहित अयोध्या के साधु-संत और स्थानीय लोगों ने शिला का भव्य स्वागत किया। आज दोनों शिलाओं के राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा। इन शिलाओं को 6 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने शिलाओं को रामसेवकपुरम में रखवाया। गुरुवार यानी आज शिलाओं को पूजन किया जाएगा। इसके बाद इन शिलाओं को राम मंदिर के महंतों के सुपुर्द किया जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में शिलाओं को रखने के खास इंतजाम किए गए हैं।

वहीं पूजन में शामिल होने के लिए 100 महंतों को आमंत्रित किया गया है। इन शिला से भगवान राम की मूर्ति बनाई जाएंगी। वहीं, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी इन्हीं शिलाओं से बनाई जाएंगी। रामलला की मूर्ति 5 से साढ़े 5 फीट की बाल स्वरूप की होगी।

मूर्ति की ऊंचाई इस तरह तय की जा रही है कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें सीधे रामलला के माथे पर पड़ें। जानकारी के मुताबिक, एक शिला का वजन 26 टन है वहीं दूसरा 14 टन का है। शास्त्रों के मुताबिक शालिग्राम में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।

पौराणिक ग्रंथों में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह का उल्लेख भी मिलता है। शालिग्राम के पत्थर गंडकी नदी में ही पाए जाते हैं। मान्यता है कि जिस घर में शालिग्राम की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहता है। साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button