ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
मध्यप्रदेश

इंदौर पुलिस की पहल, अब मॉरिशस में खुलेगा मूक बधिर हेल्पलाइन सेंटर

इंदौर: इंदौर पुलिस का मूक बधिर हेल्पलाइन नवाचार मॉरीशस में भी प्रारंभ होगा, इसकी तैयारी चल रही है। पिछले दिनों इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस में विदेशी प्रतिनिधियों ने इस हेल्पलाइन सेंटर का भ्रमण भी किया, जिसे सराहा गया और मारीशस में इसे प्रारंभ करने की बात भी कही गई। बुधवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आइजी कांफ्रेंस में इंदौर पुलिस के मूक बधिर हेल्प लाइन नवाचार का डीसीपी रजत सकलेचा ने प्रजेंटेशन दिया और उक्त जानकारी भी दी। नवाचार में अबतक 117 शिकायतें मिली हैं। इनका निराकरण भी किया गया है। देश में अपनी तरह की प्रथम मूक बधिर हेल्प लाइन में 75876-32133 नंबर पर संपर्क कर मूक बधिर व्यक्तियों को पुलिस द्वारा आवश्यक सहायता दी जा रही है। इस नंबर पर वीडियो कॉल या टेक्स्ट मैसेज कर परेशानी बताई जा सकती है। प्रशिक्षित टीम समस्या का समाधान करती है। मूक बधिर बच्चों को साइन लैंग्वेज की मदद से इस हेल्प लाइन की खूबियां बताई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। भोपाल और भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में पुलिस के नवाचारों की भी मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button