ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, कोकीन व गांजा बरामद

नोएडा| नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 12 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 6 ग्राम कोकीन और नकदी बरामद की है। नशीले पदार्थ की कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। यह लोग ऑन डिमांड ऑनलाइन तस्करी किया करते थे। बुधवार को नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों तस्करों को थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन के टी पॉइंट के पास सेक्टर 59 से गिरफ्तार किया गया। थाना सेक्टर 58 प्रभारी ने बताया कि इन लोगों के पास से बैग बरामद हुए। जब उन बैग की तलाशी ली गई, तो उनमें पैक करके अवैध गांजा और कोकीन रखा हुआ था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि यह ऑनलाइन कोकीन और गांजे की तस्करी किया करते हैं।

पुलिस ने बताया है की लोग जब इन्हें ऑनलाइन ऑर्डर दिया करते थे, तो उसके बाद यह पैकिंग कर कोकीन और गांजा पहुंचाया करते थे। ये लोग नोएडा में कोकीन और गांजे की अलग-अलग जगह डिलीवरी देने आए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इनको पकड़ लिया।

तीनों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और कोकीन बरामद हुआ है। इस दौरान 12 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा, 06 ग्राम कोकीन (कुल कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार रुपए) व बिक्री के नकद 15,520 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस दौरान गाजियाबाद निवासी प्रवीण, गुड़गांव निवासी सौरव और चोटपुर नोएडा निवासी संदीप को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button