ब्रेकिंग
Womens Asia Cup: हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, रन में शेफाली तो विकेट में दीप्ति नंबर-1; भारत के नाम द... Healthy Breakfast Options: सुबह नाश्ते में शामिल करें ये 5 हाई-प्रोटीन शाकाहारी फूड्स, दिनभर बनी रहे... Haryana Weather Update: हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, तापमान 3.2 डिग्री बढ़ा; हिसार 38.7°C के साथ स... HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल
मध्यप्रदेश

चंबल किनारे सजी टेंट सिटी, होंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स

मंदसौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर ने बुधवार शाम गांधीसागर में चंबल नदी के किनारे झील महोत्सव का शुभारंभ किया। जमीन, जल और हवा में साहसिक खेलों के खूबसूरत मिश्रण वाला महोत्सव मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। ठाकुर ने कहा कि गांधीसागर में चतुर्भुज नाला के शैल चित्र अद्भुत हैं। ये अपनी कहानी दुनिया को बता रहे हैं। नवाचारों के कारण आज पर्यटन विभाग अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। महोत्सव में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के चूल्हे अलग-अलग हों। उन्होंने बताया कि शुरू के पांच दिन तक महोत्सव का आयोजन होगा। इसके बाद तीन माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और छह माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों की रुचि को देखते हुए इसे बढ़ाया जा सकेगा।

ये रहेंगे आकर्षण

गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि महोत्सव में जंगल सफारी, ट्रैकिंग, डबल साइकिलिंग, विभिन्न राइडिंग्स सहित इनडोर गेम्स और किड्स जोन आदि की विशेष व्यवस्था है। पैरासैलिंग, पैरामोटरिंग और हाट एयर बैलून आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। स्पीड बोटिंग, जेट स्की और बनाना बोट राइड जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। एएमडी विवेक श्रोतिय ने कहा कि गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए शानदार रहेगा।

Related Articles

Back to top button