ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
विदेश

कनाडा में कोमागाटामारू स्मारक को तीसरी बार तोड़ा

वैंकूवर| कनाडा के वैंकूवर में ऐतिहासिक कोमागाटामारू मेमोरियल को 2021 और 2023 के बीच तीसरी बार तोड़ा गया। गौरतलब है कि यह स्मारक उन 376 भारतीयों के सम्मान में बना है, जो 1914 में भारत से कनाडा गए थे, लेकिन कनाडा द्वारा वापस कर दिए जाने से वो दो महीने गंभीर परिस्थितियों में जहाज पर फंसे रहे। इनमें सिख, मुस्लिम और हिंदू आदि शामिल थे। खालसा एड कनाडा के राष्ट्रीय निदेशक जिंदी सिंह ने ट्वीट किया, कामागाटामारू स्मारक को फिर से विरूपित कर दिया गया है, इसके आसपास गंदगी भी देखी जा सकती है!

सिंह ने कहा कि कोल हार्बर में स्मारक देखने आए ब्रिटेन के कुछ आगंतुकों ने इस घटना की जानकारी दी। वैंकूवर पुलिस विभाग ने सिंह के ट्वीट के जवाब में लिखा, हम इस घटना की जांच कर रहे हैं। सिंह के ट्वीट में चिह्न्ति किए गए वैंकूवर शहर ने जवाब दिया, इसे हमारे ध्यान में लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह विभाग को सूचित किया गया है। स्मारक को विरूपित करने वाले संदेश में कहा गया है, बिटकॉइन पर अब कोई फिएट निर्माण नहीं।डेली हाइव के अनुसार स्मारक की दीवार से संदेश का एक हिस्सा मिटा दिया गया था। अक्टूबर 2022 में, वैंकूवर पुलिस ने स्मारक पर टूटे हुए कांच की छवियों को यह कहते हुए साझा किया कि क्षति जानबूझकर थी।

Related Articles

Back to top button