ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, छह की मौत, नौ घायल

बुरहानपुर ।  जिले के दूसरे किलर हाइवे अमरावती मार्ग पर बुधवार दोपहर फिर एक बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को देड़तलाई के पास गन्ना लेकर जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिकअप में सवार दो बच्चियों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाते समय चार साल के बच्चे धारसिंह ने भी दम तोड़ दिया। पिकअप सवार नौ अन्य लोग घायल हैं। उन्हें खकनार स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मृतक और घायल खंडवा जिले की खालवा तहसील के सुंदरदेव गांव के हैं। जानकारी के मुताबिक ये मजदूर कपास चुनने के लिए महाराष्ट्र के अंतरगांव शिवाजी गए थे। काम खत्म होने पर अपने घर लौट रहे थे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही दोपहर करीब 3.30 बजे उनकी घर लौटने की खुशी मातम में बदल गई। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। यह देख राहगीर और स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।

यह हैं मृतक और घायल

अस्पताल और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पार्वती पति रामसिंग दिनकर 32 वर्ष, नंदिनी पुत्री रामसिंग दिनकर 12 वर्ष, दुर्गा पुत्री कालू तंडिलकर 14 वर्ष, रमेश पुत्र मंगल 35 वर्ष और जामवंती बाई पति रमेश 32 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायलों में बसंती पति श्रीराम 45 वर्ष, गणेश पुत्र रामचरण 10 वर्ष, छरासिंह पुत्र रमेश 07 वर्ष, रविन्द्र पुत्र रमेश 10 वर्ष, मुन्नीबाई पति रामचरण 48 वर्ष, रामसिंग पुत्र मोतीलाल 40 वर्ष, कोशल्या पिता जीकेश 15 वर्ष, जगन पुत्र कमल 13 वर्ष, चन्दाबाई पति नानकराम 35 वर्ष शामिल हैं। सभी खंडवा जिले के सुंदरदेव गांव के बताए गए हैं।

खतरनाक है अंधा मोड़

देड़तलाई से करीब एक किमी दूर मिश्रा पेट्रोल पंप के पास जहां हादसा हुआ है, वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां अंधा मोड़ है, जिससे वाहन चालकों को कुछ नजर नहीं आता। मोड़ से पहले एमपीआरडीसी ने स्पीड ब्रेकर व सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी नहीं किए हैं। जिसके चलते इस ब्लैक स्पाट पर हर साल तीस से चालीस दुर्घटनाएं होती हैं।

Related Articles

Back to top button