ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आधा

 दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई तक का सड़क के रास्ते सफर 24 घंटे का होता है जो आने वाले दिनों में आधा ही रह जाएगा। दिल्ली से मुंबई तक का सफर महज 12 घंटे में पूरा होगा। फिलहाल पूरा स्ट्रेच तैयार हो रहा है लेकिन इस बीच इसके पहले खंड का उद्घाटन होने वाला है। दिल्ली के करीब हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा तक इसके पहले खंड का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को करने वाले हैं। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। बीते कुछ सालों में यमुना एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे अहम मार्ग तैयार किए गए हैं।

इसके अलावा यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर भी काम चल रहा है। इस कड़ी में सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे मुंबई से दिल्ली को जोड़ने वाला है जिसे नितिन गडकरी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना माना जा रहा है। 1390 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के बीच के सफर को आधा कर देगा। दूरी और समय कम होने के साथ ही यह पूरा रास्ता तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के पहले चरण के तहत तैयार किया जा रहा है जिसके तहत देश भर में हाईवेज के नेटवर्क को तैयार किया जा रहा है।
भारतमाला परियोजना के तहत अहम शहरों को आपस में जोड़ने सीमांत इलाकों में रोड नेटवर्क तैयार करने और सुदूर क्षेत्रों में भी इन्फ्रास्ट्रचर को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। भारतमाला के पहले चरण में कुल 24800 किलोमीटर हाईवे का निर्माण होना है। इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है। इससे दिल्ली हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश और गुजरात भी आपस में जुड़ने वाले हैं। शुरुआती दौर में कुल 8 ले एक्सप्रेसवे तैयार किया जाएगा जिसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे से आर्थिक ग्रोथ भी हो सकेगी। राजस्थान गुजरात और हरियाणा के कई शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस एक्सप्रेसवे का पहला हिस्सा सोहना से दौसा तक 12 फरवरी को शुरू होगा। इसके अलावा जल्दी ही वड़ोदरा से अंकलेश्वर तक का पार्ट भी पूरा होगा। इतना ही नहीं अमृतसर से जामनगर को जोड़ने वाले कॉरिडोर पर भी तेजी से काम कर चल रहा है। अंबाला से कोटपुतली के लिए भी काम लगभग पूरा ही होने वाला है।

Related Articles

Back to top button