ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

दिल्ली में मध्‍य प्रदेश भवन का मुख्यमंत्री श‍िवराज सिंह चाैहान ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार का सर्वसुविधायुक्त “मध्य प्रदेश भवन” तैयार हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में किया।150 करोड़ रुपये की लागत से चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में बना यह भवन किसी पांच सितारा होटल से कम नहीं है। छह मंजिला इस भवन में 104 कमरे हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ विकास यात्रा को लेकर चर्चा भी करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगामी 40 साल की आवश्यकता को देखते हुए नया भवन तैयार किया गया है। इसमें 66 डीलक्स, 38 सामान्य के साथ चार वीआइपी कमरे हैं। मेहमानों को ठहराने के लिए कक्षों में सभी आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। भवन के कांफ्रेंस रूम में एक साथ 45 लोगों के बैठने की व्यव्यस्था है। साथ ही 250 लोगों के बैठने के लिए आडिटोरियम भी बनाया गया है। वीआइपी लाउंज और डाइनिंग रूम में एक साथ 35 लोगों और सामान्य डाइनिंग रूम में 80 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

प्रत्येक तल प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है

नए भवन का प्रत्येक फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है। भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा नजर आएगी। इससे भवन में आने वाले दूसरे राज्य के लोग प्रदेश को जान सकेंगे।

Related Articles

Back to top button