ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मनोरंजन

करण जौहर ने टास्क को लेकर अर्चना गौतम की जमकर लगाई क्लास

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। शो अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और कंटेस्टेंट के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बीते दिन प्राइज मनी के लिए हुए टास्क में दो टीमों में बंटे कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे को खूब टॉर्चर किया। हालांकि इस टास्क के दौरान कुछ ऐसे हुआ कि अब वीकएंड का वार में अर्चना गौतम की जमकर क्लास लगने वाली है।

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शुक्रवार का वार में सलमान खान या फराह खान नहीं बल्कि करण जौहर करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि टास्क के बाद शिव ठाकरे और निमृत की हालत खराब है। ऐसे में दोनों कैप्टन रूम में आराम कर होते हैं कि अर्चना उनके पास जाकर पूछती हैं कि डॉक्टर ने क्या बताया? यह सुनते ही निमृत भड़क गईं और दोनों की बहस हो गई।

इसके बाद करण जौहर अर्चना गौतम को जमकर फटकार लगाते नजर आते हैं। करण अर्चना पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होंने टास्क की आड़ में अपनी पर्सनल खुन्नस निकाली है। हालांकि, अर्चना इसपर अपनी सफाई भी देती हैं, लेकिन करण उन्हें बोलने का मौका नहीं देते और कहते हैं, ‘मैंने अर्चना वो खुन्नस खुद तुम्हारे चेहरे पर देखी थी। आपने जो किया है उसका नतीजा सामने दिख रहा है, शिव की आंख देख रही हो ना आप।’

इसके बाद करण जौहर ने अर्चना गौतम की खाने का अपमान करने के लिए भी क्लास लगाई। करण कहते हैं, ‘पूरा सीजन आप चिल्लाते हुए आए हो कि खाना बर्बाद मत करो, लेकिन जब आप स्टैन के पीछे मछली डाल कर रही थी तब खाना वेस्ट नहीं हो रहा था।’ इस पर अर्चना करती हैं, ‘सर, मैंने इसके लिए माफी भी मांगी हैं।’ ऐसे में करण कहते हैं कि माफी से हर चीज सही नहीं हो जाती। ऐसे में वीकएंड का वार में खूब ड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं, इस बार शो से सुंबुल के बेघर होने की खबरें हैं। ऐसे में मंडली को झटका मिलने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button