ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
मनोरंजन

पठान 6 दिनों में कर ली 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई

मुंबई । पठान की कमाई को देखकर यही लगता है कि इतनी जल्दी फिल्म का जादू खत्म नहीं होने वाला। फिल्म ने महज पांच दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया। धूमधाम से कमाई करने वाली पठान को लेकर कई लोगों में ऐसी दीवानगी है कि वह दोबारा भी इस मूवी को हॉल में देखने से चूकना नहीं चाहते। पठान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉयकॉट बॉलीवुड को ठेंगा दिखाया है। साथ ही पिछले कुछ समय से फ्लॉप हो रहीं अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों के आगे शाहरुख खान की यह फिल्म चट्टान बनकर खड़ी है। फिल्म ने छह दिनों में 303 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया। वीकेंड पर ही फिल्म ने 271 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं दुनियाभर की कमाई के मामले में भी यह फिल्म बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। पठान के छठें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ गया है।

पठान को भारत के साथ ही दुनियाभर से बेशुमार प्यार मिल रहा है। अकेले भारत देश में भी यह फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी पसंद की जा रही है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार शाहरुख की इस कमबैक फिल्म ने छह दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ छह दिनों में पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 600 करोड़ के पार जाना बड़ी बात है। वीकेंड टेस्ट में छक्के छुड़ाने के बाद पठान नॉर्थ अमेरिका में टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने इन टॉप 10 फिल्मों वीकेंड ग्रॉस कलेक्शन की जानकारी के साथ शेयर किया है। पठान फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी रॉ एजेंट पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट के रोल में हैं। मूवी में जॉन अब्राहम नेगिटिव रोल करते देखे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button