ब्रेकिंग
PM Modi-Trump Meeting: दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की प्रधानमंत्री की विदेश नीति की सराहना; 'वैश्विक मं... Hasdeo Bango Dam News: कोरबा में हसदेव बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा; समय से पहले 56% भर चुका है बांध, नि... Chhattisgarh Electricity Protest: बालोद में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक अ... Chhattisgarh Electricity Protest: कांकेर में कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला; बिजली दरों में 5वीं बार ... Police Constable Suspended: धमतरी एसपी की सख्त कार्रवाई; अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मी को किया ... Koriya Triple Murder Case: कोरिया नरसंहार पर गरमाई सियासत; विधायक संगीता सिन्हा ने कानून-व्यवस्था पर... Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द...
टेक्नोलॉजी

गूगल में अब बढ़ेगा तनाव तनावमुक्त रखने वाली क्रिस्टिन को किया बाहर 

न्यूयार्क। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्‍फाबेट ने हाल ही में 12000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने जिन कर्मचारियों की छंटनी की है उसमें गूगल के मेंटल हेल्‍थ और वेलबीइंग विभाग की प्रमुख क्रिस्टिन मैक्ज़को भी शामिल हैं। इन पर गूगलर्स को तनावमुक्‍त रखने की जिम्‍मेदारी थी। वे कंपनी के साथ पिछले 15 सालों से थीं और उन्‍होंने कई विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2021 में उन्‍हें मेंटल हेल्‍थ और वेलबीइंग विभाग का दायित्‍व सौंपा गया था। उनके साथ ही विभाग से कई और कर्मचारियों को भी निकाल दिया गया है।

क्रिस्टिन ने भी पोस्‍ट लिखकर अपना दिल हल्‍का किया है। क्रिस्टिन के साथ ही वेलबीइंग टीम में काम करने वाली एलिजाबेथ चा को भी इस महीने की शुरुआत में नौकरी से निकाल दिया गया। चा स्केल प्रोग्राम की प्रमुख थीं।

क्रिस्टिन ने लिखा पिछले कुछ दिनों में मेरे मन में बहुत सारी भावनाएँ हैं। मैं अपने उन दोस्तों और सहकर्मियों को छोड़कर बहुत दुखी हूं जिनके साथ मैंने गूगल में काम किया है। मैं जीवन की नई शुरुआत कर रही हूं और नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हूं। क्रिस्टिन और उनके साथियों को उस समय में नौकरी से निकाला गया है जब गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी सबसे ज्‍यादा जरूरत थी। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि गूगल कर्मचारी बड़े पैमाने पर लोगों की नौकरी जाने के कारण कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button