ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

मेघालय के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए

शिलांग| मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है, इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता मार्टिन एम डांगो भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, डेंगो दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रानीकोर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। एनपीपी सूत्रों ने कहा कि वह रानीकोर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार खड़ा करने के बारे में जल्द ही फैसला करेंगे

डांगो ने एनपीपी से इस्तीफा दे दिया और वजह बताई जा रही है कि उन्हें कथित तौर पर एनपीपी द्वारा उपेक्षित किया गया था, हालांकि इस आरोप को मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी ने खारिज कर दिया था। डैंगो ने अपने समर्थकों के साथ 28 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्वोत्तर भारत के रणनीतिकार हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी।

डांगो ने 1998 में पहली बार पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में वह 2003 में कांग्रेस में शामिल हो गए और उसके बाद 2018 में एनपीपी का हाथ थाम लिया था और अब 2023 चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

लगभग दो महीने में मेघालय के 19 विधायक और विभिन्न दलों के कई नेताओं ने विधानसभा और अपने संबंधित दलों से इस्तीफा दे दिया और अन्य दलों में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button