ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मनोरंजन

ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का 94 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आए है। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें ‘डू यू नो द वे टू सैन जोस’,’वॉक ऑन बाय’ और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बर्ट का निधन प्राकृतिक कारणों के चलते 8 फरवरी को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में हुआ। उनकी पब्लिसिस्ट टीना ब्रौसम ने 9 फरवरी को इसकी जानकारी दी। बर्ट व्हाइट हाउस में अक्सर अतिथि के तौर पर शामिल होते थे, भले ही राष्ट्रपति रिपब्लिकन हो या डेमोक्रेट। 2012 में बराक ओबामा, जिन्होंने एक अभियान के दौरान ‘वॉक ऑन बाय’ में कुछ सेकंड गाया था, ने उन्हें गेर्शविन प्राइज दिया था। बर्ट के कंपोजिशन को ग्लोबली पसंद किया जाता था और ऐसे में उन्होंने कई खिताब भी अपने नाम किए थे।

बर्ट ने आठ बार ग्रैमी और तीन बार ऑस्कर जीता था। इनमें से दो ऑस्कर उन्होंने 1970 और एक 1982 में जीता था। उन्हें प्रोमिसिस प्रोमिसिस के लिए ब्रॉडवे पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने फिल्मों के लिए साउंडट्रैक भी तैयार किए थे, जिसमें ‘व्हाट्स न्यू, पुसीकैट?’,’अल्फी’ और 1967 जेम्स बॉन्ड स्पूफ कैसीनो रोयाले शामिल हैं। इसके अलावा उनके बेहतरीन कंपोजिशन में ‘आई से ए लिटल प्रेयर’, ‘आई विल नेवर फॉल इन लव अगेन’,’दस गाय्ज इज इन लव विद यू’ सहित कई हिट नंबर शुमार हैं।

 

Related Articles

Back to top button