ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

मुरैना में दो समुदाय में झड़प, तनाव के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग, भारी पुलिस बल तैनात

मुरैना ।     मुरैना शहर के इस्लामपुरा में शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया।करीब आधा घंटे तक एक पक्ष सड़क से फायरिंग करता रहा तो दूसरी ओर से मकानों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव व फायरिंग इतनी हुई कि पूरी सड़क ईंट-पत्थरो से भर गई। सड़क पर कईयों कारतूस बिखरे मिले। इस्लामपुरा, गंदी पोखर निवासी 22 वर्षीय अनीष पुत्र नवाब खांन की शुक्रवार की सुबह 10 से 12 युवकों ने बुरी तरह पिटाई लगा दी। पिटाई से घायल अनीष अस्पताल में भर्ती है। बताया गया है, कि इस्लामपुरा की मुस्लिम बस्ती के युवकों ने कुछ दिन पहले एक राठौर युवक की पिटाई लगा दी, इसी के बदले में अनीष पर हमला हुआ। यह विवाद रात 8 बजे के करीब ऐसा बढ़ा कि मुस्लिम बस्ती में 35 से 40 नकाबपोश युवक कट्टे व बंदूकें लेकर घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव करने लगे। यह देख मुस्लिम बस्ती के युवकों ने भी जवाब में पथराव व फायर किए हैं। घरों की छतों से महिला-पुरुषों ने फायरिंग कर रहे लोगों पर पथराव किया। फायरिंग और पथराव का यह घटनाक्रम आधा घंटे तक चला।इसके डर से लोग घरों में दुबक गए। अधिकांश खंभों के स्ट्रीट लाइट व घरों के बाहर लगे बल्ब फायरिंग व पथराव में फूटने से पूरी गली में अंधेरा पसर गया है।इकबाल खान के घर का छज्जा तक टूट गया। गली में बड़े-बड़े पत्थर, ईंट व जहां-तहां कारतूस बिखरे मिले। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह, कोतवाली, स्टेशन रोड व सिविल लाइन थाने की टीमों को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने कुछ सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं, जिनमें पथराव व फायरिंग करते हुए भीड़ दिख रही है।

Related Articles

Back to top button