ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
लाइफ स्टाइल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 250 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर्स के 250 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार 11 फरवरी तक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। उम्मीदवार का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 250 पदों में से 50 पद मुख्य प्रबंधक स्केल IV (मेन स्ट्रीम) और 200 वरिष्ठ प्रबंधक स्केल III (मेन स्ट्रीम) के होंगे।

आयु सीमा
भर्ती प्रक्रिया में मुख्य प्रबंधक पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि वरिष्ठ प्रबंधक पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 31 दिसंबर, 2022 को 35 साल है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों को भुगतान शुल्क से छूट दी गई है।

सिलेक्शन प्रोसेस
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सिलेक्शन में रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी
भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 78 हजार 89 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर, Recruitment टैब पर क्लिक करें।
मेन स्ट्रीम में वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल IV में मुख्य प्रबंधक और मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल III में वरिष्ठ प्रबंधक की भर्ती के तहत “आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।

 

Related Articles

Back to top button