ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

गडकरी बोले- दिल्ली से जयपुर तक देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की योजना, मिलेेंगी ये सुविधाएं

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि 2024 के अंत तक देश का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर करने की पूरी कोशिश रहेगी। गडकरी ने कहा कि हम हिंदुस्तान के राजमार्ग को अमेरिका के बराबर करने की कोशिश करेंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना और विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय मानक की आधारभूत संरचना बनाने जो लक्ष्य उन्होंने हमारे सामने रखा था, उस संदर्भ में हमारा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में 2024 खत्म होने के पहले हम हिन्दुस्तान का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका के बराबर करने की पूरी कोशिश करेंगे।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के पहले चरण के लोकार्पण उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग पिछड़े हुए क्षेत्र से जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सपना था कि जो जिले सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से पिछडे़ हुए हैं, उनके विकास को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। गडकरी ने कहा कि उन्होंने करीब 500 ब्लाक चिन्हित किए हैं जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछडे हुए हैं, ऐसे में उन क्षेत्रों के लिए यह ग्रोथ इंजन बनने वाला राजमार्ग है।

उन्होंने कहा कि जयपुर और दिल्ली के बीच में एक केबिल डालकर इलेक्ट्रिक ट्रक और इलेक्ट्रिक बसें भी इस राजमार्ग पर चल सकेगी। उन्होंने कहा कि हम 670 ‘रोड साईड’ सुविधाएं भी बना रहे हैं और जिस राज्य से होकर यह राजमार्ग गुजरेगा उसका ‘हैंडलूम’ , ‘हैंडीक्राफ्ट’, वहां का खानपान होगा।”

Related Articles

Back to top button