ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब... Winter Air Quality Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन; पार्किंग फीस दोगुनी, व... Deoghar Housing Scam: अबुवा और पीएम आवास योजना में रिश्वत का खेल; बंदाजोरी पंचायत के ग्रामीणों ने लग... Congress vs RJD Jharkhand: राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस-राजद आमने-सामने; 'घटिया मानसिकता' व... Child Labour Rescue Dumka: बासुकीनाथ में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई; 3 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, ...
राज्य

लघु उद्योगों में ‘आधी आबादी’ का जलवा, 87 हजार महिलाएं चला रहीं औद्योगिक इकाइयां

पंजाब के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों (एमएसएमई) में ‘आधी आबादी’ का जलवा है। उत्तरी क्षेत्र में पंजाब में सबसे ज्यादा औद्योगिक इकाइयां महिलाएं चला रही हैं। उद्यम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सूबे में ऐसी महिला उद्यमियों की संख्या 87 हजार पार कर गई है। वहीं, हरियाणा इस मामले में 70 हजार के आंकड़े के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं एमएसएमई का संचालन कर रही हैं।उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर एक जुलाई, 2020 से पंजाब में महिलाओं के स्वामित्व वाले पंजीकृत एमएसएमई की संख्या सबसे अधिक 87,039 है। इसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा में इस अवधि के दौरान महिलाओं के संचालन वाले 69,961 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 13,551 महिलाएं लघु औद्योगिक इकाइयां चला रही हैं।मौजूदा दौर में उद्यम पोर्टल पर शीर्ष 10 एमएसएमई क्षेत्रों में पंजाब में कुल 3,57,703 लाख पंजीकरण हैं, जिनमें महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसएमई की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। वहीं, चंडीगढ़ में इस अवधि में 3,885 एमएसएमई पंजीकृत हुए हैं। हालांकि, पंजाब में इस दौरान महिलाओं के नेतृत्व वाले 38 एमएसएमई को बंद किया गया है, जबकि 17 एमएसएमई को हिमाचल प्रदेश और एक चंडीगढ़ में बंद करना पड़ा।

 

Related Articles

Back to top button