ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

विदेशी मेहमानों से बोले मुख्यमंत्री- सबसे स्वच्छ शहर में आपका स्वागत है

इंदौर। इंदौर में सोमवार से जी-20 कृषि समूह की बैठक शुरू हुई। इसमें जी-20 के 19 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के अलावा 10 विशेष आमंत्रित देश और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। तीन दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधि कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भी इंदौर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने विदेशी मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा है अतिथि देवो भव:। देश के सबसे स्वच्छ शहर में आपका स्वागत है। वसुदेव कुटुम्बक, सारी धरती एक परिवार है। हम सब एक एक है । यह सोच वर्षों से भारत की है।

मैं खुद खेत पर जाकर नवाचार का प्रयास करता हूं

भारत कहता है जियो और जीने दो। वर्ष 2030 तक 345 मिलियन टन खाद्यान की मांग हो जाएगी। खाद्य की जरूरतों को पूरा करने के समृद्ध प्रयास करें। मैं खुद भी किसान हूं। महीने में एक बार अपने खेत पर जाता हूं और कृषि में नवाचार करने का प्रयास करता हूं। उत्तम खेती मध्यम बान। निषिद चाकरी भीख निदान की कहावत है। अगर उत्पादन बढ़ाना है तो नए बीज पर अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल निरंतर करते रहना होगा। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधियों का एयरपोर्ट से होटल तक पांरपरिक नृत्य और मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। प्रदेश की कृषि संस्कृति के दर्शन कराने के लिए आयोजन स्थल पर छोटा गांव तैयार किया गया है। वहीं, प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की कृषि व वन संपदा प्रदर्शित की गई है। 13 से 15 फरवरी तक यह बैठक बायापास स्थित ग्रांड शेरेटन होटल में होगी। बैठक से पहले प्रतिनिधि 13 फरवरी को सुबह 8.30 बजे से हेरिटेज वाक में शामिल हुए। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे हैं। वे कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे। दोपहर दो बजे कृषि समूह की बैठक की घोषणा होगी और अपर सचिव कृषि डा. अभिलाक्ष लिखी स्वागत संबोधन करेंगे। उपहार में मोटे अनाज के हैम्पर्स, बांस की चटाई, चंदेरी शाल और गौंड पेंटिंग प्रतिनिधियों को दी जाएगी। बता दें कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। इसमें 19 देश सदस्य है। इसकी अध्यक्षता 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। भारत में 55 स्थानों पर जी-20 की बैठक होनी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनवरी में जी-20 समूह की बैठक आयोजित हो चुकी है। अब इंदौर में कृषि समूह की बैठक आयोजित हो रही है।

इन देशों के प्रतिनिधि होगे शामिल

इसमें 19 सदस्य देश इंडोनेशिया, ब्राजील, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, तुर्किये, यूके, यूएसए के अलावा 10 आमंत्रित देश बांग्लादेश, मिस्र, मारीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान,सिंगापुर, स्पेन, यूएई, वियतनाम के प्रतिनिधियों के अलावा विश्व बैंक, एशियन डेवलपमेंट बैंक सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सभी प्रतिनिधियों के भोजन में मोटे अनाज बाजरा, रागी, ज्वार, कुटकी के पकवान भी शामिल रहेंगे।

यह रहेगा आज का कार्यक्रम

सुबह 8.30 बजे हेरिटेज वाक राजवाड़ा
दोपहर 1 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ
दोपहर 1.30 मुख्यमंत्री का संबोधन
दोपहर 1.45 मुख्यमंत्री प्रेस से चर्चा करेंगे
दोपहर 2.00 पहला साइड इवेंट होगा
शाम 4.15 दूसरा साइड इवेंट
शाम 7.30 सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज

Related Articles

Back to top button