ब्रेकिंग
MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग...
दिल्ली/NCR

महिला सिपाही की आत्महत्या मामले में सेना का जवान गिरफ्तार

दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेना के भगोड़े जवान को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान राजस्थान के झुंझुनू सोनू भालोतिया (27) के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही को परेशान कर रहा था। इसके चलते महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली थी। वारदात के बाद बेंगलुरु स्थित अपनी आर्मी सप्लाई कोर्प यूनिट से फरार हो गया था।दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित को कोर्ट द्वारा भगोड़ा भी घोषित किया था। क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, दक्षिण-पूर्व जिले के कंट्रोल रूम में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही ने तीन अगस्त 2021 पालम गांव स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

पीड़िता की बहन ने सेना के जवान सोनू भालोतिया पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच में पता चला कि वर्ष 2019 में सोनू श्रीनगर से अपनी ड्यूटी से राजस्थान जा रहा था। दिल्ली के धौलाकुंआ में उसकी मुलाकात महिला सिपाही से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।आरोपित ने धोखे से उनका ई-मेल और पासवर्ड जानकार लेकर मेल का सारा डाटा, फोटा और सारे संपर्क नंबर ले लिया। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपित पहले से शादीशुदा है तो उसने उससे दूरी बना ली। इसके बाद पीड़िता की दूसरे युवक से सगाई हुई।

आरोपित ने युवक को पीड़िता के कुछ फोटो भेजकर सगाई तुड़वा दी। इससे वह काफी परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली। आरोपित को जब पता चला कि महिला सिपाही ने फांसी लगा ली है तो वह बेंगलुरु स्थित अपनी सेना की यूनिट से बिना सूचना दिए फरार हो गया। एसीपी नरेश कुमार, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, गुलशन व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि आरोपित मेरठ कैंट में छिपा हुआ है। सुचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया।

 

Related Articles

Back to top button