ब्रेकिंग
MP Fisheries Scheme: एमपी में मछली पालन बनेगा बड़ा उद्योग, 4 बड़े बांधों में शुरू होगा 'केज कल्चर', ... Chhatarpur News: छतरपुर में नकली खाद सिंडिकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 650 बोरियां कीं जब्त Sanyam Lodha Threat: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा को लॉरेंस गैंग से मिली AK-47 से भूनने की धमकी, 2 शूटर ग... Katihar News: बड़ी दुर्गा स्थान मेले में बड़ा हादसा, ब्रेक डांस झूले से गिरकर कई लोग घायल Diwali Gift for HP Employees: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा ... IND vs NZ T20: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया टी20 का सबसे बड़ा लक्ष्य King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 'किंग' के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिट... China Earthquake News: तिब्बत के नागचू में कांपी धरती, सैकड़ों घर जमींदोज, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज Sovereign Gold Bond Return: SGB में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले, 8 साल में मिला 366% का बंपर रिट... iPhone Duo Sold Out: भारत में लॉन्च होते ही छाया Apple का पहला फोल्डेबल फोन, Blinkit पर 5 मिनट में स...
देश

 जो लोग टीपू सुल्तान की सोच में विश्वास रखते, वो नहीं कर सकते कर्नाटक का कोई भला: अमित शाह

नई दिल्ली । कर्नाटक में सियासत गरमाने लगी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जमीन पर पार्टियों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। शाह ने जोर देकर कहा कि जो लोग टीपू सुल्तान की सोच में विश्वास रखते हों, वो कर्नाटक का कोई भला नहीं कर सकते। शाह ने जेडीएस को लेकर भी यहीं आरोप लगाया है। उन्होंने उस पार्टी को भी कर्नाटक के लिए अच्छा नहीं बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब मैं यहां आया हूं, आप लोगों से ही पूछता हूं। आपको उस जेडीएस और कांग्रेस के लिए वोट करना चाहिए, जो टीपू सुल्तान को मानते हैं या उस बीजेपी में जो रानी अब्बक्का में विश्वास रखती है। किसे इस राज्य में अगली सरकार बनानी चाहिए, उस भाजपा को देशभक्तों की पार्टी है जो जिसे पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है, या उस कांग्रेस को जिसने कर्नाटक को गांधी परिवार के लिए एक एटीएम की तरह इस्तेमाल किया। अब शाह ने कांग्रेस पर तो हमला किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमकर तारीफ की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए येदियुरप्पा ने इतना शानदार काम किया था, लोग आज भी उन्हें याद रखते हैं। जब भाजपा यहां पर रही है, कर्नाटक विकास के रास्ते पर चला है। पूरा देश येदियुरप्पा को याद रखता है। अब एक तरफ बीजेपी जमीन पर अपना प्रचार तेज कर रही है तो कांग्रेस भी जनता के बीच जाकर बड़े-बड़े वादे कर रही है। इन्हीं वादों में से एक है कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर महिला को प्रति महीना 2000 रुपए देना। इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी हर महीना किसी भी घर की महिला मुखिया को 2000 रुपए देगी। इस समय कांग्रेस द्वारा दो पहुलओं पर खास जोर दिया जा रहा है। एक तरफ पार्टी की तरफ 200 यूनिट फ्री बिजली जैसे ऐलान किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को 2000 रुपए का वादा कर उन्हें भी अपने पाले में लाने की तैयारी है। कर्नाटक की जैसी राजनीति है, यहां पर महिला मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है।

Related Articles

Back to top button